वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग एनएच-80 मेदनीचौकी में अज्ञात वाहन के धक्के में 68 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मौत इलाज के दौरान सोमवार की सुबह सदर अस्पताल मुंगेर में हो गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग एनएच-80 मेदनीचौकी में अज्ञात वाहन के धक्के में 68 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मौत इलाज के दौरान सोमवार की सुबह सदर अस्पताल मुंगेर में हो गयी. चिकित्सकों ने जब महिला को मृत घोषित किया तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया. बताया जाता है कि लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव निवासी प्रकाश महतो की 68 वर्षीय महिला सावित्रा देवी सोमवार की सुबह टहलने के लिए अपने घर से निकली. जब वह मुख्य सड़क एनएच-80 के किनारे टहल रही थी तभी अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया. वाहन के धक्के में महिला बुरी तरह से घायल हो गयी. सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जब इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो साथ आये मृतक के पुत्र राम विलास कुमार, पुत्री चमेली देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन