रेल कर्मियों की समस्या जानने अधिकारी पहुंच रहे रेलवे कॉलोनी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रेल कर्मियों की समस्या जानने अधिकारी पहुंच रहे रेलवे कॉलोनी

मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर संबंधित रेल अधिकारी रेल कर्मियों की समस्या का जायजा लेने रेलवे क्वार्टर पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

जमालपुर. मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर संबंधित रेल अधिकारी रेल कर्मियों की समस्या का जायजा लेने रेलवे क्वार्टर पहुंच रहे हैं. यह अभियान सोमवार को दौलतपुर रेलवे कॉलोनी में चलाया गया. बताया गया कि मुख्य कारखाना प्रबंधक के निर्देश पर कारखाना के अधिकारी और मान्यता प्राप्त यूनियन के प्रतिनिधि रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया. जहां रहने वाले लोगों से मिलकर रेलवे क्वार्टर की समस्या की जानकारी ले रहे हैं. रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों से क्वार्टर के मेंटेनेंस, साफ-सफाई, बिजली, पानी, जर्जर भवन के बारे में जानकारी ली जा रही है और समस्याओं के समाधान की बात बताई जा रही है. सोमवार को जानकारी लेने वाली टीम का नेतृत्व सहायक नगर अभियंता सनातन कुमार ने किया. उन्होंने रेल कर्मियों से पूछताछ कि. इस क्रम में उन्होंने रेल कर्मियों से पूछा कि आखिर उनकी कोई शिकायत है तो उसे बताया जाए. रेल कर्मियों ने जायजा लेने वाली टीम को बताया कि उन लोगों की समस्या काफी लंबी है. रेलवे क्वार्टर मेंटेनेंस के नाम पर थोड़ा बहुत कम कर दिया जाता है, परंतु उनकी अधिकतर शिकायतों का अनदेखा किया जाता है. जिस पर सहायक नगर अभियंता ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. मौके पर आइओडब्ल्यू दिनेश मंडल और विनोद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन