ePaper

अब पांच मई तक स्नातक पार्ट-3 में लें नामांकन

Updated at : 26 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अब पांच मई तक स्नातक पार्ट-3 में लें नामांकन

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू ने दी जानकारी

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया को 5 मई तक के लिए विस्तारित कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 5 मई तक की तिथि दी गयी है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेब कॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 17,380 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 15,339 तथा विज्ञान संकाय में 1,814 तथा वाणिज्य संकाय में 227 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

—————————————–

स्नातक सेमेस्टर-2 में 30 अप्रैल तक कराएं नामांकन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन प्रक्रिया को 30 अप्रैल तक विस्तारित कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सत्र 2024-28 के नियमित तथा सत्र 2023-27 बैकलॉग के विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 34,082 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 29,194, विज्ञान संकाय में 4,563 तथा वाणिज्य संकाय में 325 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन