कुख्यात उनिल राय पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

दियारा का था आंतक, हत्याकांड में चल रहा था फरार, पुलिस की टॉप टेन सूची में भी था शामिल

विज्ञापन

दियारा का था आतंक, हत्याकांड में चल रहा था फरार पुलिस की टॉप टेन सूची में भी था शामिल मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह टीकारामपुर में छापेमारी कर कुख्यात उनिल राय को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. उनिल हत्याकांड में फरार चल रहा था और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में उपस्थापन उपरांत जेल भेज दिया. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना को सूचना मिली उनिल राय टीकारामुपर स्थित अपने घर आया हुआ है. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की अहले सुबह टीकारामपुर स्थित उसके घर की घेराबंदी की और घर के अंदर से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किया. पुलिस की माने तो उनिल राय दियारा क्षेत्र का आतंक था. जमीन पर कब्जा, फसल लूट, किसानों से रंगदारी वसूलना उसका पेशा था. वह हत्याकांड में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था. पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2024 में टीकारामपुर में गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे. जबकि 11 जून 2024 को बहादुर राय की हत्या हुई थी, जिसमें उनिल भी नामजद था और फरार चल रहा था. उनिल यादव पर मुफस्सिल और खगड़िया जिले में भी हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज है, जिसके कारण मुंगेर पुलिस ने टॉप टेन सूची में उसे शामिल कर रखा था. मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उनिल राय की गिरफ्तारी की गयी, जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन