बदहाल व्यवस्था : जिस दिन फॉर्म भरने की तिथि, उसी दिन जारी हुयी सूचना

बदहाल व्यवस्था : जिस दिन फॉर्म भरने की तिथि, उसी दिन जारी हुयी सूचना
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण शैक्षणिक प्रक्रियाएं पूरी तरह बेपटरी होती जा रही है. हाल यह है कि सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 28 अप्रैल से होनी है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 24 अप्रैल शुक्रवार को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन हद तो यह है कि जिस दिन विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिये एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. इसकी सूचना भी विश्वविद्यालय द्वारा उसी दिन जारी की गयी है. ऐसे में अब यह सूचना विद्यार्थियों को कितनी मिल पायी होगी, यह खुद विद्यार्थी और विश्वविद्यालय प्रबंधन की समझ सकता है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा 24 अप्रैल शुक्रवार को रात 8 बजे तक अबतक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी 24 अप्रैल को ही जारी की गयी है. अब जब विश्वविद्यालय में अधिकारियों के पहुंचने का समय ही निर्धारित नहीं है तो ऐसे में अधिसूचना कब जारी हुयी होगी और कब इसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया हो. यह खुद ही समझा जा सकता है. इतना ही नहीं एक दिन में सूचना प्राप्त कर कितने विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भर पाये होंगे. यह भी एक बड़ा सवाल है. हद तो यह है कि 28 अप्रैल से पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा होनी है और अबतक कई विद्यार्थी पोर्टल मेंटनेंस के कारण और उसकी तकनीकी खामियों के कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




