ePaper

जमालपुर में निशान यात्रा उत्सव आरंभ

Updated at : 26 Feb 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर में निशान यात्रा उत्सव आरंभ

श्याम ध्वजा के साथ भक्तों ने किया नगर भ्रमण

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में गुरुवार को निशान यात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु श्याम भक्तों ने श्याम ध्वजा लेकर नगर भ्रमण किया. निशान यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से आरंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंची. श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के नारे लगाए और बाबा के दर्शन किये. यात्रा में श्री श्याम जी की झांकी भी शामिल रही. कई स्थानों पर बाबा श्याम का अखंड पाठ भी आयोजित किया गया. भक्तों ने निशाना चढ़कर बाबा से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की. श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं व युवा श्रद्धालु शामिल हुए. मंडल अध्यक्ष रितेश गर्ग ने बताया कि फाल्गुन मास का यह उत्सव बाबा के प्रति या टूट आस्था का प्रतीक है. इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसमें भगवान श्री श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति, 56 भोग और श्री श्याम रसोई शामिल होंगे. मौके पर गिरधर संघाई, निपुण संगी, संजय अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सुमित जलान, प्रशांत जोशी, गणेश शर्मा, गोपाल शर्मा, कमलेश खेतान, विकास गर्ग, अमन खेमका आदि मौजूद थे.

आज निकलेगी श्याम भक्तों की निशान यात्रा

हवेली खड़गपुर. नगर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती दादी मंदिर से शुक्रवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी. मारवाड़ी नवयुवक समिति, खड़गपुर की ओर से आयोजित इस यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. निशान यात्रा से पूर्व धार्मिक कर्मकांड और पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके बाद श्याम भक्त हाथों में ध्वज निशान के रूप में लेकर नगर भ्रमण करेंगे. निशान यात्रा मारवाड़ी टोला स्थित दादी मंदिर से प्रारंभ होकर कंटिया बाजार, पेट्रोल पंप, तारापुर मोड़, पश्चिम अजीमगंज, अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, एकता पार्क, मानिक चौक और पुरानी चौक से होकर वापस मारवाड़ी टोला स्थित मंदिर पहुंचेगी. इस दौरान मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और स्वागत की भी तैयारी की गयी है. इस आयोजन में मारवाड़ी नवयुवक समिति के सदस्यों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी. समिति के सचिव रौनक सिंघानिया ने बताया कि शुक्रवार को निकलने वाली यह निशान यात्रा नगर में आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश देगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन