छोटे शहर के हैं प्रफुल्ल और साकिब, पर सपने थे बड़े ; डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का किया कमाल

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन
Praful Hinge-Sakib Hussain : आईपीएल के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेने का रिकाॅर्ड बहुत कम ही खिलाड़ियों के नाम दर्ज है, लेकिन 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेले गए मैच में दो ऐसे खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया.ये खिलाड़ी हैं प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन.
Praful Hinge-Sakib Hussain : आईपीएल ने छोटे शहरों से कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को सामने लाया है और उनके सपनों को भी सच किया है. 2026 के आईपीएल में भी ऐसे ही दो खिलाड़ी सामने आये हैं, जो छोटे शहरों से आते हैं, लेकिन उनके सपने बड़े थे. प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में 4-4 विकेट लेकर सबको चौंका दिया है.
प्लेयर ऑफ द मैच बने प्रफुल्ल हिंगे
मैच के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि मैंने इस तरह के डेब्यू की कल्पना की थी. पिछले साल मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट ज़रूर लूंगा. मैंने इसके लिए प्रयास किया और और पावरप्ले में जितना हो सके हावी होना चाहता था. मैं वैभव को पहले ही गेंद पर आउट करना चाहता था. उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी को अपने परिवार के नाम कर दिया. प्रफुल्ल ने चार ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. क्रिकबज के अनुसार प्रफुल्ल हिंगे 24 साल के राइट-आर्म फास्ट बॉलर हैं, जो विदर्भ से आते हैं. उन्होंने 2024-25 रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू किया और अब तक करीब 10 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं. हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. प्रफुल्ल ने 13 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आईपीएल डेब्यू में चार विकेट लेकर उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया है. मैच के बाद हिंगे ने अपने कोच वरुण और फिजियो नवीन का भी शुक्रिया अदा किया, जिनके गाइडेंस में वह बेहतरीन गेंदबाजी कर पाया और सनराइजर्स को एक बेहतरीन जीत दिलाई
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं साकिब हुसैन
बिहार के गोपालगंज के रहने वाले साकिब हुसैन 21 साल के गेंदबाज है. एक निम्नमध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले साकिब के पिता किसान हैं. परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां रहीं हैं, लेकिन साकिब के परिवार ने उसका पूरा साथ दिया. साकिब की मां ने अपने बेटे के स्पाइक्स (जूते) खरीदने के लिए अपने गहने तक बेच दिए, ताकि क्रिकेट में उसका करियर बन सके. पैसों की कमी उसके आड़े ना आए. साकिब ने 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए डेब्यू किया था. दो साल पहले 20 लाख के बेस प्राइस पर केकेआर ने उसे खरीदा था, लेकिन खेलने का मौका नहीं दिया था. इस बार सनराइजर्स ने 30 लाख के बेसप्राइस पर खरीदा और पहले ही मैच में करिश्मा हुआ. साकिब ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए.
आईपीएल के इतिहास में 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू मैच में लिया है 4-4 विकेट
डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने का करिश्मा बहुत कम ही खिलाड़ी कर पाएं हैं. आईपीएल के इतिहास में महज 5 खिलाड़ी ही अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट ले पाए हैं. इनके नाम हैं-
- अमित सिंह (राजस्थान रॉयल्स, 2009)
- मुजीब उर रहमान(किंग्स इलेवन पंजाब, 2018 में )
- एंड्रयू टाय (गुजरात लायंस2017, हैट्रिक के साथ 5 विकेट)
- प्रफल्ल हिंगे (सनराइजर्स हैदराबाद, 2026)
- साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद, 2026)
ये भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज गेंद की गति को समझ नहीं सके और आउट होते गए : रियान पराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




