व्हाटएप ग्रुप से भी 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं का नाम मतदाता सूची में होगा दर्ज

Updated at : 08 Mar 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
व्हाटएप ग्रुप से भी 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं का नाम मतदाता सूची में होगा दर्ज

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ कर दी गयी.

विज्ञापन

तारापुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ कर दी गयी. शनिवार को एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर के बीडीओ, सीओ सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. एसडीओ ने बताया कि चुनाव में 18 वर्ष से ऊपर आयु के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित मतदाताओं का मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. इस ग्रुप में पदाधिकारी, बीएलओ, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मियों के माध्यम से भेज कर मतदाता का नाम आसानी से मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं. एसडीओ ने बताया कि ग्रुप में चुनाव आयोग के गाइडलाइन की भी जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही वैसे मतदाता जिनका निधन हो गया है, उसका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं. मतदाता सूची में योग्य मतदाता का नाम जोड़ने एवं अयोग्य मतदाता का नाम सूची से हटाने की भी कार्रवाई की जायेगी. ताकि पूरी पार्दर्शिता एवं बगैर किसी गलती के मतदाता सूची को तैयार किया जा सके. राजनीति दल से जुड़े लोगों से कहा गया कि आपलोग हर बूथ के लिए बीएलई की सूची उपलब्ध करा दें. ताकि आवश्यकता पड़ने पर वैसे बीएलई को बुला सकें. एसडीओ ने बताया कि जिन बूथों पर मूलभूत सुविधा नहीं है, उसकी भी जानकारी साझा करें. कई बूथों के लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को नोडल बनाया जायेगा. जबकि दस बीएलओ पर एक बीएलो को हेड बनाया जायेगा, जो कार्य की देखरेख करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन