ePaper

भाजपा के 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, संगठन की मजबूती पर बल

Updated at : 22 Dec 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, संगठन की मजबूती पर बल

भाजपा के 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में की गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. भाजपा के 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में की गयी. जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. जिलाध्यक्ष डॉ अरूण पोद्दार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां स्थानीय विधायक प्रणव कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद थे.

विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य देश के हर नागरिक को भाजपा से जोड़ना है. बहुत हद तक हमलोग उसमें सफल भी हुए हैं और समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के 80 प्रतिशत बूथों पर स्थानीय समिति गठित करने में सफल हो चुके हैं. आज घोषित समस्त मंडल अध्यक्षों से पार्टी को मजबूती मिलेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुंगेर जिला संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी दम खम के साथ तैयार है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन, जिला उपाध्यक्ष नीशुतोष कुमार यादव, सपना मेहता, जिला महामंत्री अरूण सिंह, राजीव रंजन उर्फ डबलू यादव, जिला मंत्री दीपक यादव मुख्य मुंगेर विधानसभा प्रभारी अंजु भारद्वाज, सुमेधा आर्या, चंदन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

कौन बने किस मंडल के अध्यक्ष

नाम मंडल

कविता सहनी मुंगेर उत्तरी

हिमांशु बाबू मुंगेर दक्षिणी

अमर कुमार रत्नम मुंगेर मध्य

शंकर यादव मुंगेर सदर

राजीव कुमार टूटू बरियारपुर

मनीष दयाल गोस्वामी जमालपुर ग्रामीण

वीरेंद्र कुमार गुप्ता जमालपुर पूर्वी

शंकर कुमार सिंह जमालपुर पश्चिमी

सुनील कुमार झा खड़गपुर उत्तरी

प्रीतम साह धरहरा उत्तरी

चंद्रचुड़ साक्षी धरहरा दक्षिणी

शिवशंकर चौधरी खड़गपुर नगर

प्रह्लाद कुमार मांझी असरगंज नगर

पिंटू कुमार साह तारापुर नगर

राकेश कुमार रौशन संग्रामपुर नगर

नीतीश कुमार सिंह तारापुर ग्रामीण

प्रणव कुमार सिंह टेटियाबंबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन