नाबालिग पुत्री के हत्याराेपित पिता ने न्यायालय ने किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग पुत्री के हत्याराेपित पिता ने न्यायालय ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने को शुरू की न्यायिक प्रक्रिया

विज्ञापन

मुंगेर. नाबालिग पुत्री की हत्या के आरोपित पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक नटावा टोला निवासी मो बहाल ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने हत्यारोपित पिता को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रशिक्षु आइपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 12 मार्च की शाम मुबारकचक नटवा टोला में 13 वर्ष की नाबालिग की हत्या की सूचना मिली थी. जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि नाबालिग पुत्री की पिता ने ही कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दी है और हत्या कर फरार हो गया है. इस मामले में मृतक बच्ची की मां ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के दबाव में आकर उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. विदित हो कि मो बहाल लोगों की शिकायत पर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था और कुल्हाड़ी से बेटी के सिर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन