पटना में प्रदर्शन में शामिल हुए मुंगेर के लाइब्रेरियन

Updated at : 03 Mar 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में प्रदर्शन में शामिल हुए मुंगेर के लाइब्रेरियन

अभ्यर्थी बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

विज्ञापन

मुंगेर . पटना में सोमवार को हुए ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के लाइब्रेरियन की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन में लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला मुंगेर के सदस्य शामिल हुए. अध्यक्ष मनीष कुमार तथा प्रभारी सौरभ सुमन के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया. जहां उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं निकल गई है. कई वर्षों से लाइब्रेरी साइंस किए हुए, अभ्यर्थी बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं. बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का उम्र सीमा भी समाप्ति की ओर है. बिहार सरकार से मांग करते हैं की बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व लाइब्रेरियन की बहाली निकाली जाए. मौके पर प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

———————————————-

तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

मुंगेर/टेटियाबंबर . प्रखंड के गौरव जीविका महिला संकुल संघ गौरवडीह संघ में अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में सतत जीविको पार्जन के लाभार्थियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से आरंभ हुआ. जिसका शुभारंभ जीविका परियोजना प्रबंधक गौतम कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर गाय, बकरी, मुर्गा, मुर्गी, मछली आदि का व्यवसाय कर जीविकोपार्जन कर सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना से महिला स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है. प्रशिक्षण के उपरांत दीदीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही रोजगार वृद्धि के लिए अतिरिक्त राशि की सहायता भी परियोजना से दी गयी. मौके पर धनंजय कुमार, संजीव कुमार, जीविका दीदी पंचोली कुमारी, रीता देवी, सोनी देवी आदि मौजूद थी.

——————————————————–

मुखिया ने की स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक

मुंगेर/टेटियाबंबर – प्रखंड के पंचायत भवन चंपाचक में मुखिया शारदा देवी के अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों की बैठक हुयी. जिसमें लापरवाह कर्मियों को पांच कार्य दिवस में कार्य के प्रति गुणवत्ता लाने को कहा गया. साथ ही बैठक में अनुपस्थित कर्मी के 15 दिन के मानदेय कटौती की गयी. वहीं कर्मियों को अपने कार्य क्षेत्र से हटाकर दूसरे वार्ड क्षेत्र में काम करने का आदेश सर्वसमिति से पारित किया गया. इस दौरान दो वार्ड में ठेला मरमती करने के निर्देश पर्यवेक्षक को दिया गया. साथ ही झाड़ू भेंडर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सचिव आशुतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन