Munger News: निगरानी विभाग की टीम पहुंची मुंगेर, नगर निगम एस्टीमेट घोटाले की कर रहे जांच, मचा हड़कंप

Munger News: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर जिले से है जहां निगरानी विभाग की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. दरअसल, नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुए एस्टीमेट घोटाले की जांच करने के लिए टीम पहुंची. यह टीम विभिन्न जगहों पर जाकर सड़क और नालों का निरीक्षण कर रही है.
Munger News: मुंगेर नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुए एस्टीमेट घोटाले की जांच करने गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम मुंगेर पहुंची और विभिन्न स्थलों पर जाकर टीम ने सड़क और नालों का निरीक्षण किया. वहीं, नगर निगम से एस्टीमेट के संदर्भ से जुड़ी फाइल को भी अपने साथ ले गए. दूसरी तरफ, निगरानी की टीम पहुंचने से नगर निगम मुंगेर में भारी पैमाने पर हुए वित्तीय अनियमितता के मामले में हड़कंप मच गया है.
एस्टीमेट घोटाले में ताबड़तोड़ जांच
बताया जाता है कि, निगरानी विभाग पटना के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम आज सुबह मुंगेर पहुंची और नगर निगम मुंगेर से जुड़े एस्टीमेट घोटाले का पड़ताल प्रारंभ किया. निगरानी की टीम ने निगम के ई-टेंडरिंग आमंत्रण सूचना संख्या 12/ 2022-23 में हुए 56 ग्रुप के कार्य की निविदा की जांच कर रही है. जिसमें निगम प्रशासन ने शहर के ऐसे सड़क और नालों का एस्टीमेट बनाकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी, जो सड़क व नाले दुरुस्त अवस्था में थे. इस मामले को लेकर प्रभात खबर ने व्यापक स्तर पर खबरों को प्रकाशित किया था. उस समय के मुंगेर के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह के निर्देश पर एक टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में टीम ने जांच भी की थी. जिसके आधार पर यह पाया गया था कि, कई ऐसे सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जो बिलकुल दुरुस्त थी. कई ऐसे सड़कों की निविदा को रद्द भी किया गया था.

शपथ पत्र में क्या कुछ जिक्र किया ?
लेकिन, निगम से जुड़े माफिया तंत्र ने अधिकांश सड़कों का निर्माण कर बंदरबाट किया था. इस मामले में मुंगेर के एक सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार ने निगरानी विभाग के प्रधान सचिव को शपथ पत्र के माध्यम से प्राक्कलन घोटाला की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि, जिन 56 ग्रुप की निविदा निकल गई है. उसमें 80% सड़क व नाला पूर्व से निर्मित है. बावजूद उसका प्राक्कलन बनाकर धांधली की जा रही है. उन्होंने शपथ पत्र में यह भी कहा था कि, यदि टेंडर के योजनाओं की जांच की जाए तो इसमें एक बड़ा घोटाला सामने आएगा. यहां तक कि, मुंगेर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय केसरी ने भी इस मुद्दे को लेकर नगर निगम के समक्ष आंदोलन किया था. लेकिन, निगम प्रशासन ने इन सभी तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए सड़कों का निर्माण कराया. इसी मुद्दे को लेकर निगरानी विभाग पटना की टीम मुंगेर पहुंची है और मामले की पड़ताल की जा रही है.
कर्मचारी और अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप
इधर, निगरानी की टीम के पहुंचने से नगर निगम से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है. क्योंकि नगर निगम के योजना विभाग एवं अभियंताओं ने मिलकर ऐसे सड़कों एवं नालों का प्राक्कलन तैयार किया था, जिसके नव निर्माण की आवश्यकता ही नहीं थी. निगरानी की टीम आज विभिन्न स्थलों पर जाकर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










