Munger News: जमालपुर से क्यूल तक बिछेगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 Jan 2025 6:59 AM
Railway News
Munger News: भागलपुर से जमालपुर होते हुए क्यूल तक चार रेल पटरी चालू की जायेगी. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गयी है.
Munger News: एक तरफ भागलपुर से जमालपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन की रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गयी. वहीं दूसरी तरफ धनौरी से बंशीपुर तक वाई लेग निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा किया जा रहा है. इस दौरान एक अन्य सर्वे की बात भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि जमालपुर से क्यूल तक तीसरी व चौथी रेल लाइन के लिए भी सर्वे किया जायेगा. जो अबतक आरंभ नहीं हो पाया है. बताया गया कि इकोनामिक कॉरिडोर के अंतर्गत जमालपुर से क्यूल के बीच तीसरी और चौथी रेल पटरी बिछाई जायेगी. जानकारी में बताया गया कि आने वाले दिनों में पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर कई सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे. एक तो आजादी के बाद से अब तक जमालपुर स्टेशन में जहां मात्र तीन ही प्लेटफार्म है. उसकी संख्या बढ़कर पांच की जायेगी.
भागलपुर से क्यूल तक चार रेल पटरी चालू की जायेगी
भागलपुर से जमालपुर होते हुए क्यूल तक चार रेल पटरी चालू की जायेगी. वर्तमान में इस रेल खंड पर दो ही रेल पटरी है. तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता की सूची में रखी गयी है. जानकारी में बताया गया है कि जिस प्रकार जमालपुर में वाई लेग का निर्माण किया गया है और ट्रेनों को बगैर जमालपुर पहुंचे ही मुंगेर की ओर मोड़ दिया जाता है. उसी प्रकार क्यूल साइड में भी वाई लेग का भी निर्माण किया जाएगा और ट्रेनों को बगैर क्यूल पहुंचे ही हावड़ा जाने वाली मेन लाइन से जोड़ दिया जायेगा. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि इस वाई लेग का निर्माण पहले रामपुर होल्ट से महेश लेट स्टेशन तक किया जाना था, परंतु अंतिम निर्णय के बाद यह वाई लेग धनौरी से बंशीपुर के बीच बनाया जायेगा.
तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जायेगी
जमालपुर से किऊल के बीच जो तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जायेगी. उसका कनेक्शन भी धनौरी से बंशीपुर के बीच बनने वाली वाई लेग से किया जायेगा, ताकि इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन को डायरेक्ट हावड़ा की ओर मोड़ा जा सके. वर्तमान में जमालपुर से मेन लाइन में ट्रेन को भेजने के लिए क्यूल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन चेंज किया जाता है. नये वाई लेग के निर्माण से यह समस्या समाप्त हो जायेगी. दूसरी तरफ भागलपुर से जमालपुर तक तीसरी पटरी बिछाने की स्वीकृति मिल चुकी है और चौथी पटरी भी बिछाने के लिए रेलवे तैयार है, क्योंकि जमालपुर से रतनपुर के बीच बनने वाली सुरंग में दोनों पटरी के क्रॉस करने की योजना बनाई गयी है. ऐसे में जमालपुर से क्यूल के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन का सर्वे कार्य पूरा करने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालक सुगम रूप से होने लगेगा. साथ ही यात्री ट्रेनों के अतिरिक्त गुड्स ट्रेनों के परिचालन के मध्य किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी.
कहते हैं अधिकारी
उप मुख्य अभियंता (निर्माण) हेमंत कुमार ने बताया कि जमालपुर से क्यूल के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य होगा. सर्वे कार्य के उपरांत डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.
Also Read: Republic Day: पूर्णिया की धरती पर 26 जनवरी को सौ फीट ऊपर लहरेगा तिरंगा, जानें नगर निगम की खास तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










