मुंगेर में खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, अनाज से लेकर बकरी तक झुलसी
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 9:45 AM
मुंगेर में खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग
Munger Fire Incident: मुंगेर के असरगंज में खाना बनाते समय अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करनी पड़ी.
मुंगेर से असरगंज के हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट.
Munger Fire Incident: असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर पंचायत अंतर्गत सादपुर गांव में खाना बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टी और पानी लेकर आग बुझाने पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. बाद में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया.
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
स्थानीय लोगों के अनुसार घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी. शुरुआत में लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई. आग की भयावहता देखकर लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई.
घर का सामान जलकर हुआ बर्बाद
इस अगलगी की घटना में घर में रखा गेहूं, चावल, खेसारी, चना, कपड़े, बिजली पंखा समेत कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए. घटना में एक बकरी भी झुलस गई. पीड़ित परिवार का कहना है कि आग ने उनकी मेहनत और घर का जरूरी सामान कुछ ही देर में बर्बाद कर दिया.
अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मी पृथ्वीराज चौबे और रुद्रा पांडे अपने दल-बल के साथ राहत कार्य में जुट गए. काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगर समय रहते टीम नहीं पहुंचती तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी.
पीड़ित परिवार ने मांगी सरकारी सहायता
घटना के बाद पीड़ित अरविंद सिंह ने अंचल अधिकारी से उचित मुआवजे की मांग की है. परिवार का कहना है कि आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है.
Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










