ePaper

आज बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

Updated at : 17 Apr 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे,

विज्ञापन

मुंगेर – गुड फ्राइडे को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे. जिसके बाद शनिवार 19 अप्रैल को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कलैंडर के अनुसार शुक्रवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज गुड फ्राइडे अवकाश पर बंद रहेंगे. हलांकि शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलने के बाद रविवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज में सप्ताहिक अवकाश रहेगा.

स्नातक पार्ट-3 में 26 अप्रैल तक नामांकन

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिये 16 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 240 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 180 तथा विज्ञान संकाय में 50 तथा वाणिज्य संकाय में 10 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

22 अप्रैल तक स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 11 से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 18,035 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 15,228, विज्ञान संकाय में 2,616 तथा वाणिज्य संकाय में 191 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

मुंगेर – एमयू ने अपने पांच बीएड कॉलेजों में नामांकित सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें बीएड पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 अप्रैल तक का समय दिया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो चुकी है. वहीं उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 19 अप्रैल तक 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इधर बीएड पार्ट-1 में अबतक कुल 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बीएड पार्ट-2 में अबतक 423 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन