ePaper

आज से चार दिन एमयू व कॉलेज रहेंगे बंद

Updated at : 22 Jan 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
आज से चार दिन एमयू व कॉलेज रहेंगे बंद

23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी को लेकर अवकाश रहेगा

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू मुख्यालय व उसके सभी कॉलेज शुक्रवार से चार दिनों के लिये बंद रहेंगे. इस दौरान विश्वविद्यालय व कॉलेज में छुट्टी रहेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. बता दें कि राजभवन से वर्ष 2026 के लिये स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी को लेकर अवकाश रहेगा. जबकि 24 जनवरी शनिवार को कर्पूरी ठाकुर जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. वही 25 जनवरी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. जबकि 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे. ऐसे में अब 27 जनवरी मंगलवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

——————————————

स्नातक सेमेस्टर-5 के इंटर्नशिप कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण आरंभ

मुंगेर : एमयू के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया. इसके तहत एक निजी संस्था की ओर से नौलक्खा दुर्गा मंदिर परिसर में 60 घंटे का प्रशिक्षण शुरू किया गया है. जिसमें जमालपुर कॉलेज जमालपुर और बीआरएम कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. इस दौरान डॉ चंदन कुमार, सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजीत कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे. संस्थान ने बताया कि यह इंटर्नशिप कार्यक्रम यूजीसी के नियमानुसार 60 घंटे का होना है. यहां विद्यार्थी लगातार दस दिन योग का प्रशिक्षण लेंगे. प्रशिक्षण का इंटर्नशिप रिपोर्ट भी बनाया जायेगा. इसके आधार पर विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा. उपस्थिति और प्रायोगिक अनुभव के आधार पर स्कोर कार्ड बनाया जायेगा. इस कार्यक्रम के लिए ट्रेनर तन्नू श्री रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन