फेसबुक पर हुआ प्यार, तीन बच्चे की मां प्रेमी संग हुई फरार

फेसबुक पर इश्क का नशा ऐसा चढ़ा कि तीन बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार हो गयी. महिला ने अपने साथ जेवरात भी लेकर गयी.
प्रतिनिधि, संग्रामपुर. फेसबुक पर इश्क का नशा ऐसा चढ़ा कि तीन बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार हो गयी. महिला ने अपने साथ जेवरात भी लेकर गयी. मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत अंतर्गत झुनझुनिया गांव का है. इस मामले में महिला के पति पप्पू तांती ने संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर घर के गहने और जेवरात लेकर अपने फेसबुक प्रेमी के साथ फरार हो गयी. उन्होंने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उनकी शादी भागलपुर में हुई थी. शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए. बच्चों की परवरिश एवं घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए मैं मजदूरी करने जयपुर चला गया था. तभी फेसबुक पर मेरी पत्नी का एक लड़के के साथ नजदीकी बढ़ने लगी और नजदीकी प्यार में तब्दील हो गयी. जिसके बाद मेरी पत्नी ने कुछ सोची न समझी, बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




