ePaper

मुकदमा उठाने को ले मारपीट कर मां व दो बेटे को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 02 Jul 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
मुकदमा उठाने को ले मारपीट कर मां व दो बेटे को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव में बुधवार को पूर्व में किये गये मुकदमा को वापस लिए जाने को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव में बुधवार को पूर्व में किये गये मुकदमा को वापस लिए जाने को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें मां-बेटे घायल हो गये. इस मामले में तेघड़ा गांव निवासी टिंकू मंडल की पत्नी कंचन देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. घटना के संदर्भ में कंचन देवी ने बताया कि तेघड़ा गांव निवासी फुटुक मंडल, छोटू कुमार, रमेश कुमार, सनूप मंडल, शिवम कुमार सहित अन्य लाठी-डंडे से लैस होकर मेरे घर पर आये और पूर्व में किये गये मुकदमे को उठाने को लेकर दबाव बनाने लगे, जिसका मैंने विरोध किया तो इन लोगों ने मेरे घर में घुसकर मारपीट की. मारपीट हाेते देख मेरे दो बेटे मुझे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की, जिसमें हम तीनों मां-बेटा घायल हो गये. वहीं शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो ये सभी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये. कंचन देवी ने बताया कि ये सभी पूर्व के मुकदमे में अभियुक्त है और हमेशा मुकदमा उठाने के लिए दबाव बनाता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन