ट्रैक्टर तेज चलाने से मना किया तो मां-बेटे को पीटा

Updated at : 07 Mar 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर तेज चलाने से मना किया तो मां-बेटे को पीटा

ट्रैक्टर तेज चलाने से मना किया तो मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में घर के सामने से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को धीरे और संभाल कर चलाने की नसीहत देना परिवार के लिए महंगा पड़ गया. इससे आक्रोशित ट्रैक्टर चालक ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर मां-बेटे दोनों को पीटकर घायल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला दरियापुर गांव निवासी बालमुकुंद पासवान की पत्नी हिना कुमारी ने गांव के ही सनसन पासवान के पुत्र अंकित कुमार, सुरेश पासवान के पुत्र माइकल पासवान तथा कन्हैया पासवान के पुत्र दीव्यांशु पर खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. हिना ने बताया है कि वह अपने घर के सामने खड़ी थी. तभी अंकित कुमार तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. जब उसने धीरे से चलने को कहा, तो वह गाली-गलौज करते हुए चला गया. कुछ देर बाद वह अपने दो साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए मुझे एवं मेरे बेटे स्वराज की पिटाई कर दी. इधर खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन