मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, बढ़ी परेशानी

Updated at : 07 Mar 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, बढ़ी परेशानी

मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

मुंगेर/टेटियाबंबर

टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायतों में 40 से अधिक योजनाएं संचालित हो रही है, लेकिन इन योजनाओं में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को तीन माह से मजदूरी नहीं मिल पायी है. जिसके कारण इन मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं. वही मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का निर्माण अधर में लटक गया है.

मजदूरों को तीन माह से मजदूरी की राशि नही मिलने के कारण योजना के कार्य से अब मोह भी भंग हो गया है. बता दें कि मनरेगा योजना में लगे मजदूरों को जो मजदूरी की राशि दी जाती है. उनमें केन्द्रांश की ओर से 245 रुपये और राज्यांश की ओर से 27 रुपये शामिल है. तीन माह से राशि नहीं आने के कारण मजदूरों का मजदूरी नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार देने के लिए चल रही मनरेगा का यह हाल खुद मजदूरों के लिये मुसीबत बन गया है. हलांकि मनरेगा अधिनियम के तहत 15 दिन में भुगतान करने का नियम है, लेकिन प्रखंड में योजना का हाल बदहाल है. जबकि मजदूरों के पलायन से योजना में ठेकेदारी को बढ़ावा मिल रहा है. मनरेगा में अब ठेकेदार पूंजी लगाकर मजदूरों से कार्य करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन