10 दिनों बाद भी लापता अजय का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन
10 दिनों बाद भी लापता अजय का सुराग नहीं

अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लापता पुरानीगंज निवासी अजय कुमार उर्फ गुड्डू का 10 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. इसके कारण अब परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं. परिजन लगातार कासिम बाजार थाना का चक्कर लगा रहे हैं. बताया जाता है कि अजय उर्फ गुड्डू 29 मार्च को चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा देखने के लिए घर से निकला था. वापस लौट कर घर नहीं आया. परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. लापता गुड्डू की बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि भाई बाजार में नाश्ते की दुकान लगाता था. 29 मार्च को विसर्जन मेला देखने के लिए निकला. लेकिन वापस घर नहीं लौटा. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से दहशत में आ गया है. घर में भय का माहौल बन गया है. ढूंढ़ने के बाद जब गुड्डू का कहीं कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने कासिम बाजार थाना में लिखित शिकायत की. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इलाके के कई घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगला गया,लेकिन उसमें कुछ पता नहीं चला. पुलिस लापता गुड्डू की सकुशल बरामदगी को लेकर लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन