टेंपो पलटने से पूर्व एसपी की वृद्धा मां समेत चार जख्मी, एक रेफर

Updated at : 09 Apr 2026 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से पूर्व एसपी की वृद्धा मां समेत चार जख्मी, एक रेफर

सुल्तानगंज-असरगंज मुख्य मार्ग में विद्युत उपकेंद्र लदौआ मोड़ के समीप हादसा

विज्ञापन

असरगंज. सुल्तानगंज-असरगंज मुख्य मार्ग में बुधवार को विद्युत उपकेंद्र लदौआ मोड़ के समीप एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे टेंपो पर सवार चार यात्री जख्मी हो गये. सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया, जहां से एक वृद्ध महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया, जो पूर्व एसपी की मां बतायी जा रही है. बताया जाता है कि एक टेंपो के पलटने से उस पर सवार चार लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना की सूचना पर असरगंज थाना के गश्ती पार्टी के पीटीसी मुन्ना कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया. जहां गंभीर रूप से जख्मी एक 65 वर्षीय महिला को ड्यूटी पर तैनात डॉ निधि ने प्राथमिक चिकित्सा कर मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. महिला की पहचान मकवा निवासी सरिता देवी के रूप में हुई है. वे जमुई के पूर्व आरक्षी अधीक्षक मदन कुमार आनंद की मां हैं. वहीं अन्य जख्मी वेदानंद मिश्र, संतोष मिश्रा, विश्वांबर मिश्रा खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोनई गांव के रहने वाले हैं. जख्मी पंडित वेदानंद मिश्रा ने बताया कि एसपी मदन कुमार आनंद के पटना आवास में अनुष्ठान के बाद उनकी मां के साथ मकवा लौट रहे थे. इसी क्रम में लदौआ मोड़ के समीप एक हाई स्पीड विक्टा गाड़ी से बचने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इधर पूर्व एसपी की मां के जख्मी होने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन