बांका का 30 वर्षीय युवक हुआ नशाखुरानी का शिकार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बांका का 30 वर्षीय युवक हुआ नशाखुरानी का शिकार

मुजफ्फरपुर से भागलपुर आने के दौरान हुई घटना

विज्ञापन

जमालपुर. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर निवासी बसंत दास का 30 वर्षीय पुत्र शंभू दास नशा खुरानी गिरोह का शिकार बन गया. बेहोशी की अवस्था में उसे मंगलवार की सुबह लगभग 4:30 बजे जमालपुर रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस से उतर गया. बताया गया है कि वह मुजफ्फरपुर से भागलपुर जा रहा था. यात्रा के दौरान किऊल-भागलपुर सेक्सन में एस्कॉर्ट करने वाली आरपीएफ की टीम को वह बेहोशी की अवस्था में ट्रेन में मिला और इसकी तत्काल सूचना जमालपुर स्टेशन के ऑन ड्यूटी ऑफिसर को दी गयी. जमालपुर स्टेशन पर उसने अधिकारियों को बताया कि मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी और सफर के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उसे खाने के लिए लड्डू दिया था. उसने लड्डू खा लिया और कुछ देर बाद उसे नींद आने लगी और वह बेहोश हो गया. जब वह होश में आया तो यहां जमालपुर पहुंच गया था. पीड़ित को तुरंत जमालपुर में उतारा गया और एंबुलेंस से पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर ले जाया गया, जहां मेडिकल वार्ड में उसका इलाज किया गया.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन