वार्षिकोत्सव में मिशन चंद्रयान 3.0 को मिला प्रथम पुरस्कार

डुएट नृत्य में आराध्या सिंह राजपूत और सौम्या राज को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया.
बरियारपुर होली फेथ सेंट जेवियर स्कूल गांधीपुर में आयोजित चौथे वार्षिकोत्सव के समापन पर विज्ञान प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में मिशन चंद्रयान 3.0 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक आकाशदीप सिंह ने सम्मानित किया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग दशम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति एवं विज्ञान पर आधारित बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किये गये थे. जिसमें राघव सिंह, अविनाश कुमार, निशांत, स्वीकृति प्रिया, राहुल राज, आदित्य नारायण, सिद्धिदात्री, श्रेयस राज, प्रेम राज, योगेश, आरुष, भावना शुभम एवं कर्मवीर सिंह ने मिशन चंद्रयान 3.0 की प्रदर्शनी लगाई थी. जिसे बच्चों के मॉडल को निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बेहतरीन मॉडल को पाते हुए प्रथम स्थान दिया और बच्चों को पुरस्कृत कर उसका हौसला अफजाई किया. जबकि सोलो नृत्य में सुजलाम सुफलाम पर क्लास 3 की आकांक्षा प्रथम, ग्रुप डांस में दिव्यांशी, मुस्कान, अहाना, भावना की टीम द्वारा राम आएंगे आएंगे… की प्रस्तुति दी गई. जिसे भी प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया. डुएट नृत्य में आराध्या सिंह राजपूत और सौम्या राज को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक नीतीश कुमार, प्रवीर कुमार, शशिकांत यादव, नविता राय, सारिका भारद्वाज, ममता सेन, शिवानी कुमारी, जागृति कुमारी सहित स्कूली बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




