मुंगेर के एकनियां दियारा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एकनियां दियारा में शनिवार को युवक को बदमाशों ने गोली मार दी.
प्रतिनिधि, खगड़िया/मुंगेर. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एकनियां दियारा में शनिवार को युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. युवक टीकारामपुर दियारा के चंडी टोल निवासी वकील महतो के 42 वर्षीय पुत्र जटाधारी महतो है. परिजनों ने इलाज के लिए जटाधारी को सदर अस्पताल ले गया, जहां से भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर में इलाज चल रहा है. पुरानी रंजिश में मारी गोली घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी जटाधारी महतो की चाची वंदना, चम्मी महतो, गुड्डू महतो आदि लोगों ने बताया कि जटाधारी महतो दिव्यांग है. बीते छह माह पूर्व गांव के ही रामदास महतो के पुत्र सत्यम उर्फ पच्चू महतो के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी. जटाधारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामला थाना में चल रहा था. हो सकता है इसी विवाद को लेकर गोली मारी गयी. उन्होंने कहा कि जख्मी जटाधारी के माता-पिता की मौत हो गयी है. वह अकेले कभी गांव तो कभी प्रदेश में काम करता था. इधर, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि एकनियां दियारा में युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की सूचना मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




