पीजी सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल तक

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से आरंभ की गयी है.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से आरंभ की गयी है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार 19 मार्च को समाप्त हो जायेगी. वही उक्त सत्र में अबतक कुल 3,182 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 10 से 16 मार्च का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है. वही वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को 17 से 19 मार्च तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. उक्त सत्र में परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य है. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 3,182 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 2,464, विज्ञान संकाय में 620 तथा वाणिज्य संकाय में 98 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




