अधिकारी खुद तैयारियों की मॉनीटरिंग करें व व्यवस्था को करें मजबूत : आयुक्त

Updated at : 17 Mar 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी खुद तैयारियों की मॉनीटरिंग करें व व्यवस्था को करें मजबूत : आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी डीएम व एसपी के साथ बर्चुअल बैठक कर ईद-उल-फितर, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पूजा, रामनवमी, महावीर जयंती को लेकर की गयी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

ईद व रामनवमी को लेकर की गयी प्रशासनिक तैयारियों का आयुक्त ने की समीक्षा मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी डीएम व एसपी के साथ बर्चुअल बैठक कर ईद-उल-फितर, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पूजा, रामनवमी, महावीर जयंती को लेकर की गयी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि वे स्वयं तैयारियों की मॉनेटरिंग करें और व्यवस्था को मजबूत करें. मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार मौजूद थे, जबकि बेगूसराय रेंज के डीआइजी, डीएम, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, लखीसराय व शेखपुरा के डीएम व एसपी वर्चुअल जुड़े हुए थे. सभी डीएम और एसपी ने आगामी त्योहार को लेकर की गयी तैयारियों व विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में अद्यतन जानकारी से आयुक्त को अवगत कराया. उनको बताया गया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गयी है, जहां पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. डीजे का संचालन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक ने सोशल मीडिया पर नियमित नजर बनाये रखने व क्यूआरटी टीम का गठन जिला व अनुमंडल स्तर पर करते हुए नियमित रूप से वरीय पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने निर्देश दिया. संभावित जुलूसों का वीडियोग्राफी कराने व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने का भी निर्देश दिया. आयुक्त ने जिलों के विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से क्यूआरटी टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया. साथ ही बाउंड डाउन की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने व फ्लैग मार्च कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन