स्नातक सेमेस्टर-3 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

त्र में अबतक कुल 17,415 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है
मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के लिए पांच फरवरी से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 फरवरी तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी शनिवार तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 17,415 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 15,251, विज्ञान संकाय में 1,971 तथा वाणिज्य संकाय में 193 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.
आज होगी पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा
मुंगेर. एमयू दो केंद्रों पर पांच फरवरी से ही सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा ले रहा है. जिसके आठवें दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी. इसमें दोनों पालियों में पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा ली जायेगी. प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-13 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-3 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी के सीसी-13 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




