पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल

Updated at : 22 Oct 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 17 अक्तूबर से पोर्टल को खोला गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 17 अक्तूबर से पोर्टल को खोला गया है. इसमें विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये 17 से 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि जो छात्र अपना सीएलसी अथवा माइग्रेशन जमा नहीं कर सके हैं, वे अपना सीएलसी व माइग्रेशन जमा कर देंगे, अन्यथा उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा. साथ ही ऐसे विद्यार्थियों का नामांकन भी रद्द कर दिया जायेगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक करीब 2,200 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं वैसे विद्यार्थी, जो अबतक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं, वैसे विद्यार्थी 24 अक्तूबर से पहले अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन