किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन लगातार घंटों विलंब से पहुंच रही जमालपुर
Updated at : 19 May 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन

किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73426 डाउन पैसेंजर ट्रेन का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है.
विज्ञापन
जमालपुर. किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73426 डाउन पैसेंजर ट्रेन का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है. हाल यह है कि किसी दिन यह ट्रेन एक घंटा लेट होती है तो किसी दिन 2 घंटे और किसी दिन 3 घंटे, जिसके कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान हो रहे हैं.
जानकारी में बताया गया है कि जमालपुर से 73425 अप जमालपुर किऊल डेमू ट्रेन संध्या 20 बजे किऊल के लिए रवाना होती है. किऊल पहुंचने का इस ट्रेन का निर्धारित समय रात्रि 21-25 बजे है. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि अक्सर यह ट्रेन जमालपुर से सही समय पर रवाना होती है और किऊल भी समय पर ही पहुंच जाती है, परंतु यही ट्रेन जब 73426 डाउन बनकर जमालपुर के लिए रवाना होती है. तब इस ट्रेन को अनावश्यक रूप से किऊल रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा जाता है. जिसके कारण यह ट्रेन जमालपुर आते-आते कई घंटे लेट हो जाती है. जमालपुर पहुंचने का इस ट्रेन का निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:45 बजे है, परंतु कभी यह ट्रेन 1:00 बजे जमालपुर पहुंचती है तो कभी 2:00 बजे और कभी-कभी तो यह हद हो जाती है कि यह ट्रेन 3:00 बजे जमालपुर पहुंचती है.लगातार लेट पहुंच रही ट्रेन
18 मई : 2:00 बजे17 मई : 11:47 बजे
16 मई 1:41 बजे15 मई : 2:31 बजे
14 मई : 1:44 बजे13 मई : 1:21 बजे
12 मई : 1:33 बजेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




