70 लाख की डाक, फिर भी बदहाल हवेली खड़गपुर बस स्टैंड. कीचड़, जलजमाव और जर्जर भवन से जूझ रहे यात्री

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बदहाल खड़गपुर बस स्टैंड | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर सरकारी बस स्टैंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार है. 70 लाख रुपये की डाक होने के बावजूद यात्रियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है. बरसात में कीचड़ और जलजमाव ने परेशानी और बढ़ा दी है, जबकि जर्जर भवन यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन गया है.

विज्ञापन

Munger Bus Stand News: हवेली खड़गपुर (मुंगेर). हवेली खड़गपुर मुख्यालय स्थित सरकारी बस स्टैंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार है. प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली होती है और बस स्टैंड की डाक लगभग 70 लाख रुपये में होने की बात सामने आ रही है. इसके बावजूद यात्रियों और वाहन चालकों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बरसात में कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

लगातार बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है. परिसर में बने गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने में भारी कठिनाई होती है. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जर्जर भवन बना खतरे का कारण

बस स्टैंड परिसर में बने पुराने भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. छत से कई स्थानों पर पानी टपक रहा है, जबकि छत पर घास और छोटे-छोटे पेड़ उग आए हैं. बरामदों में अंधेरा, गंदगी और टूट-फूट का आलम है. यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है.

बुनियादी सुविधाओं का अभाव

बस स्टैंड में स्वच्छ शौचालय, पेयजल, साफ प्रतीक्षालय, पर्याप्त रोशनी और नियमित सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं लगभग नदारद हैं. यात्रियों का कहना है कि हर दिन शुल्क वसूला जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जाता.

70 लाख की डाक पर उठे सवाल

Munger Bus Stand News: स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सोनू यादव ने बताया कि वर्तमान में बस स्टैंड का संचालन जिला परिषद के माध्यम से लगभग 70 लाख रुपये की डाक पर किया जा रहा है और राजस्व भी जिला परिषद को जमा होता है. उन्होंने कहा कि पहले बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, भागलपुर प्रमंडल के माध्यम से भी 50 लाख रुपये से अधिक की राशि में टेंडर होता रहा है. इसके बावजूद वर्षों में यात्रियों की सुविधाओं में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों ने की सुधार की मांग

Madhepura Murder Case: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बस स्टैंड से इतनी बड़ी राशि का राजस्व प्राप्त हो रहा है, तो परिसर का नियमित रखरखाव, भवन की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर विकसित की जानी चाहिए. लोगों ने जिला प्रशासन और जिला परिषद से शीघ्र बस स्टैंड का कायाकल्प कराने की मांग की है.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन