काव्य सृजन सखा संकलन का हुआ विमोचन
Updated at : 22 Mar 2026 11:08 PM (IST)
विज्ञापन

सृजन सुरभि साहित्यिक मंच द्वारा बिहार दिवस पर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में द्वितीय काव्य कुंभ का आयोजन किया गया
विज्ञापन
मुंगेर.
सृजन सुरभि साहित्यिक मंच द्वारा बिहार दिवस पर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में द्वितीय काव्य कुंभ का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता तथा सिद्धू कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रामबरन चौधरी थे. इस दौरान काव्य सृजन सखा संकलन का विमोचन किया गया. मंच के संस्थापक सदस्य इंद्र ज्योति राय ने प्रस्तावना प्रस्तुत की. इसके बाद मंच के संस्थापक सदस्य विनय कुमार झा विमल और शैलेंद्र राम विकास ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने मंच द्वारा प्रकाशित काव्य सृजन सखा काव्य संकलन का विमोचन किया. बताया गया कि इस संकलन में कुल 21 कवियों की कविताएं हैं. बरहरवा की युवा कवयित्री इंद्राणी और साहिबगंज के नवोदय कवि अमन कुमार होली को राजेंद्र सिंह नमन स्मृति काव्य सृजन पुरस्कार, गोड्डा की कवयित्री मधुबाला शांडिल्य को काव्य कोकिला सम्मान, साहिबगंज के अभय कुमार को काव्य शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया. काव्य कोकिला सम्मान पाने वालों में पटना की अनुपम सोनी और साहिबगंज के विजय भारती भी थे. इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत डॉ अंजनी कुमार सुमन के काव्य पाठ से हुआ. उसके बाद प्रमोद कुमार निराला, किरण शर्मा, सच्चिदानंद, किरण, अभय कुमार, इंद्राणी, मधुबाला शांडिल्य, कृष्णानंद चौरसिया, इंद्र ज्योति, विनय, विमल, शैलेंद्र व्यास, अमन कुमार ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की. मंच संचालन भगवती रंजन पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र व्यास ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




