डीईओ के शिक्षक विरोधी आचरण के खिलाफ जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
डीईओ के शिक्षक विरोधी आचरण के खिलाफ जताया आक्रोश

जिले के सभी शिक्षक संघों की बैठक रविवार को शहर के नीलम सिनेमा चौक स्थित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में हुई

विज्ञापन

शिक्षक संघों की हुई संयुक्त बैठक, शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर चर्चा मुंगेर. जिले के सभी शिक्षक संघों की बैठक रविवार को शहर के नीलम सिनेमा चौक स्थित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता नवल किशोकर प्रसाद सिंह व ज्योतिष प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की. जिसमें जिले के शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन कराने का निर्णय लिया गया, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी के शिक्षक विरोधी आचरण के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया. बैठक में कहा गया कि जिले के सभी संवर्ग के शिक्षकों की समस्या का ससमय निदान नहीं होने के कारण शिक्षक-शिक्षिकाओं का शिक्षा कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है. बिना किसी ठोस कारण व के निलंबन एवं स्पष्टीकरण जिले में आम बात हो गयी है. बैठक में सभी संघों के जिलाध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा मुंगेर जिला शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया. जिसका संयोजक नवल किशोर प्रसाद सिंह एवं उप संयोजक रंजन कुमार, अरविंद कुमार सिंह व अरूण कुमार सिंह को नामित किया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारियों के शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी आचरण पर निंदा प्रस्ताव पारित किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं का एक प्रतिवेदन डीईओ को देने का निर्णय लिया. अगर सप्ताह के अंदर समस्या का निदान नहीं होने पर मोर्चा द्वारा अगली रणनीति के रूप में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जायेगा. मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, शिक्षक नेता ऋषिदेव प्रसाद यादव, राहुलदेव सिंह, प्रणव कुमार सिंह, परशुराम सिंह, अमित विक्रम, सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन