अधूरे सड़क पर जलजमाव की स्थिति के कारण राहगीर व मरीज परेशान
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

मकससपुर- हसनगंज एनएच-80 तक सड़क निर्माण को लेकर तोड़ी गयी सड़क में बारिश का पानी जमा होने से महद्दीपुर में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है
विज्ञापन
मुंगेर.
मकससपुर- हसनगंज एनएच-80 तक सड़क निर्माण को लेकर तोड़ी गयी सड़क में बारिश का पानी जमा होने से महद्दीपुर में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे यातायात जहां प्रभावित हो रही है, वहीं राहगीर के साथ ही स्थानीय लोग व मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना से हसनगंज के बीच सड़क निर्माण के लिए सड़क को खोद दिया गया है. शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश के कारण खोदी गयी सड़क मार्ग में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागलोक, महद्दीपुर के समीप जलजमाव हो गया. जिसके कारण मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक इलाज के लिए जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि महद्दीपुर के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुंगेर जिला जद यू के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गांधी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के सामने पानी जमा है. जिसके कारण सड़क पर कीचड़ व फिसल है. 20 दिन पहले खुदाई हुई थी. लेकिन निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं हुआ. उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग किया कि मरीजों और राहगीरों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाया जाय.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










