जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर जल्द लागू होगा आइपीआइएस

ऑडियो विजुअल तकनीक से मिलेगी ट्रेनों के अद्यतन स्थिति की जानकारी
जमालपुर. मालदा रेल मंडल के ग्रेड ए का दर्जा हासिल जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जल्द यात्रियों को इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (आइपीआइएस) का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. इसके तहत रेल यात्रियों को डिजिटल पैटर्न पर ऑडियो विजुअल तकनीक के आधार पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी.
क्या है आइपीआइएस तकनीक
भारतीय रेलवे में इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम अर्थात एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली एक कंप्यूटर आधारित सिस्टम है. जो यात्रियों को ट्रेन प्लेटफार्म और अन्य संबंधित जानकारी घोषणाओं और डिस्पले बोर्ड के माध्यम से प्रदान करता है. इससे यात्रा आसान हो जाती है. आइपीआइएस सिस्टम का मुख्य कार्य दृश्य और श्रव्य जानकारी कंप्यूटर आधारित नियंत्रण और सुविधाजनक घोषणाएं हैं. इसके अंतर्गत स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिये ट्रेनों के आने-जाने प्लेटफार्म नंबर और समय जैसी जानकारी मिलती है. वहीं यह सिंगल कंट्रोल यूनिट से संचालित होता है और पूरे स्टेशन पर जानकारी प्रसारित करता है. इसमें प्री रिकॉर्ड और ऑटोमेटिक घोषणाएं शामिल होती है. जो यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होती है.
रेल यात्रियों को मिलेगी जानकारी
मालदा रेल मंडल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड से ट्रेन के लाइव लोकेशन की सूचना मिलेगी. रेल यात्रियों को यह भी पता चल पाएगा कि कितनी देर में ट्रेन उनके स्टेशन पर पहुंचेगी और यदि ट्रेन लेट है तो वास्तव में वह कितने बजे उसे स्टेशन पर आ जाएगी. इसके अतिरिक्त ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी और ट्रेन का रनिंग स्टेटस क्या है, ट्रेन की कौन से बोगी किस स्थान पर आकर लगेगी. इसकी जानकारी भी मिलेगी.
कहते हैं अधिकारी
मालदा के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मालदा, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, बांका और गोड्डा में आइपीआइएस लागू किया जाएगा. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




