स्वास्थ्य विभाग के स्टेट टीम ने एनआरसी, ब्लड बैंक व इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के स्टेट टीम ने एनआरसी, ब्लड बैंक व इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण

एनआरसी में भर्ती बच्चों को दिये जा रहे खाने तथा सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

वार्डों में सफाई कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने का दिया गया निर्देश मुंगेर इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर स्टेट टीम ने दूसरे दिन एनआरसी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने सभी वार्डों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. साथ ही वहां की सफाई व्यवस्था, रखरखाव, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा सहित कार्यालय कार्यों की जानकारी ली. वहीं टीम ने सभी वार्डों में सफाई कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. टीम के साथ अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन, पिरामल की डा. नीलू, डाटा ऑपरेटर विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे. शुक्रवार को टीम ने सबसे पहले एमसीएच ओटी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एमसीएच ओटी तथा वार्ड में भर्ती मरीजों के भीएसटी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की. वहीं ओटी के उपकरणों के स्टेलाइजेशन की जानकारी वहां मौजूद स्टाॅफ नर्सों से ली. जिसके बाद टीम ने एसएनसीयू वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. हलांकि इन दोनों ही वार्डों में सफाई तथा वहां मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया. इस दौरान टीम ने दोनों वार्डों में दस्तावेजों के संधारण की जांच की. साथ ही एनआरसी में भर्ती बच्चों को दिये जा रहे खाने तथा सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद टीम इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. जहां टीम के साथ इमरजेंसी के नोडल अधिकारी डा. अनुराग कुमार भी थे. टीम ने इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों के भर्ती किये जाने के तरीकों की जानकारी वहां मौजूद स्टॉफ परिचारी नागेंद्र नागर से ली. साथ ही इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों के दस्तावेज संधारण कार्यों की जांच की. वहीं अब शनिवार को टीम एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करेगी. जिसके बाद टीम अंतिम रूप से सभी 7 विभागों के नोडल अधिकारी व स्टॉफ नर्स के साथ बैठक करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन