ePaper

जिला स्तरीय कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी खरीफ फसल की जानकारी

Updated at : 22 May 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी खरीफ फसल की जानकारी

जिसे सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को अवगत कराया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर —————————- जिला कृषि विज्ञान केंद्र में गुरूवार को शारदीय (खरीफ) अभियान 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय कर्मशाला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी ब्रज किशोर एवं राज्य मुख्यालय स्तर के सहायक निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण नितेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ मौसम में मुंगेर जिला अन्तर्गत बेबी कार्न, स्वीट कार्न, संकर मक्का, मिलेट्स, संकर धान, सामान्य धान, दलहन, तेलहन, उधानिक फसल यथा पपीता, ओल, नींबू, अंजीर, नारियल आदि का प्रखंड स्तर तक लक्ष्य को दिया गया है. जिसे सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को अवगत कराया गया है. साथ ही नव निर्मित अनुमंडल मिट्टी जांच प्रयोगशाला तारापुर में तारापुर अनुमंडल के सभी मिट्टी नमूनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विभाग की नई स्कीम में प्राकृतिक कृषि योजना अंतर्गत गंगा के 5 किलोमीटर के अंदर के 5 क्लस्टर में पूर्णतया प्राकृतिक विधि से फसल उत्पादन कार्य किया जाएगा. मौके पर अधिकारी व किसान सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन