प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में हरी सिंह कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- शिक्षक और कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान हरि सिंह महाविद्यालय के कार्यालय में लटका ताला | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के प्रस्तावित विधेयक के विरोध में हरी सिंह महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Haveli Kharagpur College Strike: हवेली खड़गपुर (मुंगेर). बिहार सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की मौजूदा प्रशासनिक और नियामक व्यवस्था में बदलाव से संबंधित प्रस्तावित विधेयक के विरोध में सोमवार को हरी सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों का एक हिस्सा मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुआ, जबकि महाविद्यालय परिसर खुला रहा.

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर जतायी चिंता

मुंगेर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया जा रहा है. संघर्ष मोर्चा से जुड़े शिक्षक एवं कर्मचारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से विश्वविद्यालयों की मौजूदा स्वायत्तता और संबद्ध महाविद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव हो सकता है.आंदोलनरत शिक्षक-कर्मचारी प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

मुंगेर में धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए कर्मचारी

इसी मांग को लेकर सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. हरी सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया. आंदोलन के कारण महाविद्यालय में नियमित कार्यालयी गतिविधियां प्रभावित रहीं.

कार्यालय में तालाबंदी, महाविद्यालय रहा खुला

हड़ताल के दौरान महाविद्यालय का मुख्य परिसर खुला रहा, लेकिन कार्यालय में ताला लटका रहा. इससे प्रशासनिक एवं कार्यालयी कामकाज प्रभावित हुआ. विभिन्न कार्यों के लिए महाविद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.वहीं, कुछ शिक्षक महाविद्यालय में उपस्थित रहे. इस कारण महाविद्यालय पूरी तरह बंद नहीं रहा.

प्राचार्य बोले- हड़ताल के बावजूद महाविद्यालय खुला

Haveli Kharagpur College Strike: हरी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र राम ने बताया कि बिहार सरकार के प्रस्तावित विधेयक के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर हैं. हालांकि महाविद्यालय खुला हुआ है और कुछ शिक्षक उपस्थित भी हैं.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन