आधे दर्जन कौवे की हुई मौत, जांच में जुटी पशुपालन विभाग की टीम

प्रखंड के रतैठा गांव में शुक्रवार को एक साथ अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी और जांच में जुट गयी.
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के रतैठा गांव में शुक्रवार को एक साथ अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी और जांच में जुट गयी. माना जा रहा है कि खेतों में लगे फसलों में छिड़काव किये गये कीटनाशक दवा के सेवन से कौवे की मौत हुई है. हालांकि ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक बगीचे के पास आधा दर्जन कौआ को मरा पाया गया. जिसे लेकर गांव के लोग किसी बड़ी बीमारी की भय से घबरा गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी और पशुपालन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये. इस संबंध में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अंजार कुरैशी ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है. फसलों की सुरक्षा के लिए छिड़काव किये गये कीटनाशक दवाइयां खाने से कौवे की मौत हुई होगी. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि यदि बर्ड फ्लू होता तो और भी पक्षी मौत होती, लेकिन ऐसी संभावना नहीं है. हालांकि जांच टीम को जिला से बुलाया गया है. जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी इस गांव में कई कौओं की मौत हुई थी. तब भी बर्ड फ्लू होने की आशंका जतायी गयी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




