ePaper

मुंगेर विश्वविद्यालय : 16 जून से 18 केंद्रों पर होगी स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

Updated at : 07 Jun 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : 16 जून से 18 केंद्रों पर होगी स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ करेगा.

विज्ञापन

कला संकाय के जीएस विषय के लिये बनाये गये हैं 27 केंद्र

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ करेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने कुल 18 केंद्र बनाये हैं. वहीं पार्ट-3 के लिये कला संकाय के जीएस विषय को लेकर 27 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने शनिवार को परीक्षा का शेड्यूल तथा केंद्रों की जानकारी से जुड़ी सूचना जारी कर दी है.

परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से ली जायेगी. जो 25 जून तक चलेगी. परीक्षा को लेकर कुल 18 केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं पार्ट-3 के सभी विषयों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि 25 जून को दूसरी पाली में कला संकाय के जनरल स्टडी विषय की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इसके लिये कुल 27 केंद्र बनाये गये हैं. जहां कला संकाय के विद्यार्थी जीएस विषय की परीक्षा देंगे. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के लिये एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जायेगा.

—————————-

10 जून से होगी एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 व 5 की परीक्षा

मुंगेर. एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा 10 जून से लेगा. इसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं विश्वविद्यालय ने परीक्षा का रूटीन जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 तथा 5 की परीक्षा 10 से 20 जून तक ली जायेगी. जिसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी सूचनाएं जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन