ePaper

स्नातक पार्ट-2 परीक्षा : 21 व 22 जुलाई को ऑनर्स तथा 23 से होगी सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा

Updated at : 10 Jul 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-2 परीक्षा : 21 व 22 जुलाई को ऑनर्स तथा 23 से होगी सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा

21 व 22 जुलाई को ऑनर्स तथा 23 से होगी सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा

विज्ञापन

एमयू ने जारी किया सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 परीक्षा का शेड्यूल

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों की परीक्षा 21 जुलाई से आरंभ कर रहा है. जिसके लिये गुरुवार को विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके अनुसार स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 21 और 22 जुलाई को होगी. जबकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 23 जुलाई से ली जायेगी.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग की परीक्षा 21 जुलाई से ली जायेगी. जिसमें 22 और 22 जुलाई को दो पालियों में ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी. वहीं ऑनर्स के सभी विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. जिसके अनुसार दोनों दिन की परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद 23 जुलाई से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी. जो 29 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त सत्र के परीक्षा को कुल पांच केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें एमयू के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिसमें संबंधित जिले में आने वाले कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है. जल्द ही उक्त सत्र के लिये एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन