ePaper

12 जुलाई से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा

Updated at : 07 Jul 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
12 जुलाई से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय 12 जुलाई से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा लेगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय 12 जुलाई से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा लेगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें जहां 12 जुलाई से स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी. वहीं 15 जुलाई से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 12 जुलाई से ली जायेगी, जो दो दिन 12 व 14 जुलाई को होगी. इसमें दोनों दिन ऑनर्स विषयों की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि ऑनर्स के सभी विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिसके अनुसार ही दोनों दिन की परीक्षा ली जायेगी. वहीं स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 15 जुलाई से ली जायेगी, जो 22 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 से 5 बजे तक ली जायेगी.

विषयवार बनाए गए दो ग्रुप

ग्रुप ए :

एआइएच एंड कल्चर, अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बंग्ला, बॉटनी, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, इकोनॉमिक्स, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, गणित, भौतिकी, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी

ग्रुप बी : अंग्रेजी, हिंदी, आइआरपीएम, संगीत, पाली, फिलास्फी, पॉलिटिकल साइंस, रूरल इकोनॉमिक्स, संस्कृत, उर्दू

ऑनर्स विषय की परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

12.7.2025 ग्रुप ए, पेपर-1 ग्रुप बी, पेपर-1

14.7.2025 ग्रुप ए, पेपर-2 ग्रुप बी, पेपर-2

सब्सीडियरी परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

15.7.2025 भूगोल, जुलॉजी गणित, गांधी विचार, पाली, आइआरपीएम

16.7.2025 बॉटनी, साइकोलॉजी इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स

17.7.2025 कैमेस्ट्री, सोसोलॉजी बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, होम साइंस

18.7.2025 भाषा भौतिकी, इतिहास

19.7.2025 भाषा, फिलॉस्फी आरबीएच-1, पॉलिटिकल साइंस

21.7.2025 एआइएच संगीत

22.7.2025 नॉन हिंदी आरबीएच-1

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन