उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
मुंगेर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों में योगदान देने वाली चयनित बालिकाओं को नायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक, लघु कथा की कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति की. जबकि कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया. जिसके बाद चयनित बालिकाओं को सम्मानित किया गया. जिन बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया उसमें पुष्पा कुमारी, गुनगुन कुमारी, हर्षिता कुमारी, आंचल कुमारी, रिया रानी, इन्सानवी, रिया कुमारी, गरिमा विश्वकर्मा, सोनम कुमारी शामिल है. जबकि गीत संगीत में प्रतिभा दिखाने वाली महिला कलाकार सदस्यों को एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरीमोहन फाउंडेशन मुंगेर को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर डीपीओ आइसीडीएस रेखा कुमारी, डॉ राधा, डॉ निधि कुमारी, डॉ बिंदु कुमारी, मिस इंडिया सृष्टि कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




