बीएड पार्ट-1 व 2 परीक्षा के पांचवे दिन चार परीक्षार्थी अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बीएड पार्ट-1 व 2 परीक्षा के पांचवे दिन चार परीक्षार्थी अनुपस्थित

दूसरी पाली में बीएड पार्ट-2 के सी-7 पेडोलॉजी फॉर स्कूल सब्जेक्ट-2 विषय की परीक्षा ली गयी.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने 3 मई से अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके पांचवे दिन दो पालियों में कुल 990 परीक्षार्थियों में 986 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पांचवे दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में बीएड पार्ट-1 के सी-5 डिसीप्लीन एंड सब्जेक्ट विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 501 परीक्षार्थियों में 499 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-2 के सी-7 पेडोलॉजी फॉर स्कूल सब्जेक्ट-2 विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 489 परीक्षार्थियों में 487 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शनिवार को छठे दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें बीएड पार्ट-1 के सी-6 जेंडर स्कूल एंड सोसाइटी विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन