ePaper

शहर में डेंगू का कहर, एलाइजा जांच में एक साथ मिले चार पॉजिटिव मरीज

Updated at : 01 Nov 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में डेंगू का कहर, एलाइजा जांच में एक साथ मिले चार पॉजिटिव मरीज

मुंगेर जिले में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले डेंगू का बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें एलाइजा जांच में शनिवार को एक साथ डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.

विज्ञापन

बारिश के कारण जलजमाव ने शहर में बढ़ायी डेंगू संक्रमण की आंशका

मुंगेर. मुंगेर जिले में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले डेंगू का बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें एलाइजा जांच में शनिवार को एक साथ डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इधर मोंथा चक्रवात के कारण शहर में लगातार तीन दिनों तक बारिश के कारण हुए जलजमाव ने एक बार फिर मुंगेर में डेंगू संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है. इधर डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना है.

फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए भेजा पत्र

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने बताया कि शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. जिसमें मुंगेर नगर निगम क्षेत्र का 31 वर्षीय युवक, सुतुरखाना वार्ड संख्या-4 निवासी 18 वर्षीय युवक तथा 23 वर्षीय युवक शामिल है, जबकि बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर वार्ड संख्या-5 निवासी 24 वर्षीय महिला भी डेंगू पॉजिटिव पायी गयी है. सभी मरीजों के एलाइजा जांच के लिए सैंपल 27 से 30 अक्तूबर के बीच लिया गया था. उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाये गये मरीजों के क्षेत्र में फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के लिए नगर निगम व बरियारपुर प्रखंड अधिकारी को पत्र भेजा गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम को संबंधित मरीजों के घर और उसके आसपास लार्वा साइड का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है.

जिले में अबतक मिल चुके हैं डेंगू के 12 पॉजिटिव मरीज

वैसे तो मुंगेर जिले में प्रत्येक साल बाढ़ और बारिश के बाद सितंबर व अक्तूबर माह में डेंगू के सर्वाधिक मामले आते हैं. हालांकि इस साल डेंगू के मामले मुंगेर में कम दिखे. सितंबर से अक्तूबर के बीच जिले में डेंगू के आठ कंफर्म पॉजिटिव पाये गये थे. हालांकि इस दौरान किसी भी डेंगू मरीज की मौत मुंगेर में नहीं हुई. वहीं शनिवार को एक साथ एलाइजा जांच में डेंगू के चार पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 12 हो गयी है.

बारिश के कारण जलजमाव ने बढ़ायी संक्रमण की आशंका

देश के दक्षिण तटीय इलाके में आये मोंथा चक्रवात के कारण लगातार तीन दिनों तक हुये बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है. जिससे अब मुंगेर में एक बार फिर डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. इधर डेंगू संक्रमण की आशंका के बावजूद नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव को लेकर पूरी तरह लापरवाह है. हाल यह है कि शहर में जलजमाव के कारण जहां मच्छरों का आतंक बढ़ गया है. वहीं निगम प्रबंधन द्वारा न तो शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है और न ही फॉगिंग कराया जा रहा है, जबकि बारिश और जलजमाव के बीच शहर के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन