पूर्व आइपीएस शिवदीप लांडे ने लगायी दौड़
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रन फॉर सेल्फ मुहिम में हुए शामिल
विज्ञापन
जमालपुर. 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पूर्व आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे जमालपुर पहुंचे और यहां मंगलवार को रन फॉर सेल्फ मुहिम में दौड़ लगायी. इसके बाद उन्होंने मुंगेर के सीता चरण और शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा अर्चना की.
आइजी पद से इस्तीफा देने के बाद शिवदीप लांडे अपनी कर्मभूमि जमालपुर पहुंचे थे. जुबली बेल चौक से रन फॉर सेल्फ मुहिम आरंभ करने के पहले उन्होंने यहां के युवाओं से बात की. उन्होंने कहा कि यहीं से उन्होंने 18 वर्ष पूर्व अपने कर्म की शुरुआत की थी. शहर वही है, लोग वही हैं, जगह भी वही है. बदलाव कुछ दिख नहीं रहा, परंतु युवाओं में एक जिज्ञासा बदलाव को लेकर जरूर दिख रही है. यह बदलाव कैसा हो. इसी को जानने-समझने के लिए उनके साथ दौड़ लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह दौड़ किसी राजनीतिक इच्छा शक्ति के लिए नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य एवं सुंदर बिहार को बनाने के लिए है. दौड़ में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और युवाओं के साथ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जमालपुर से आरंभ दौड़ मुंगेर के पोलो मैदान में संपन्न हुई. इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहा पर वामन राव शिवदीप लांडे को देखने के लिए भीड़ लगी रही.शक्तिपीठ चंडिका स्थान में की पूजा
दौड़ के बाद शिवदीप लांडे ने अपनी पत्नी डीआर ममता एवं बेटी आराहा के साथ शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा अर्चना की. मौके पर प्रो देवराज सुमन, राकेश कुमार सिंह, लाटोरी मंडल, शिवलाल रजक, सिंघम गुप्ता, अमित कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, गिरधर शंघाई, सुदेश कुमार मंडल, राजीव नायक, रत्न घोष, विकास कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










