स्काॅर्पियो से 420 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :06 May 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्काॅर्पियो से 420 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

प्राथमिकी दर्ज करते हुए तस्करों की शिनाख्त का प्रयास जारी

विज्ञापन

मुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा पाटम में एसबीएन कॉलेज के समीप पुलिस ने बुधवार को एक स्कॉर्पियो से 420 बोतल शराब बरामद की, जिसमें कुल 315 लीटर शराब थी. कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस के सामने ही फरार हो गये. पुलिस उनके शिनाख्त में जुट गयी है. बताया जाता है कि नयारामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि फोरलेन से उतर कर एक स्कॉर्पियो मस्जिद मोड़ की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में शराब तस्करी कर लायी जा रही है. नयारामनगर थाना पुलिस ने एसबीएन कॉलेज के समीप उक्त स्कॉर्पियो को लेकर मार्ग में वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से कुछ लोग उतरे और वाहन को छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया, लेकिन सभी भागने में सफल रहे. जब पुलिस ने वाहन की तालाशी ली, तो उससे 35 कार्टून शराब बरामद हुई, जिसमें विभिन्न ब्रांड और साइज की 420 बोतल विदेशी शराब थी. इसमें कुल 315 लीटर शराब थी. पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब को जब्त कर थाना लाया. नयारामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉपियो से 315 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. इस दौरान तस्कर भाग निकला. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तस्करों की शिनाख्त की जा रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन