बिहार के मुंगेर में 20 GNM ने फर्जी तरीके से पायी थी नौकरी, केस दर्ज होते ही सभी हो गयीं फरार

Updated at : 30 Jan 2025 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
munger news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुंगेर में 20 जीएनएम को फर्जी तरीके से नौकरी लेकर अस्पताल में काम करते हुए पाया गया. पोल खुलते ही ये जीएनएम फरार हो गयी हैं.

विज्ञापन

मुंगेर जिले में फर्जी डिग्री पर कई सालों से नौकरी कर रहीं 20 जीएनएम की मुसीबत बढ़ गयी है. इन जीएनएम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी फर्जी 20 जीएनएम तारापुर, संग्रामपुर और धरहरा में कार्यरत थीं. मुंगेर सदर अस्पताल में कार्यरत एक जीएनएम भी फर्जी डिग्री पर ही नौकरी कर रही थी. जिसकी पहचान हो गयी है. वहीं मामला सामने आने के बाद सभी जीएनएम गायब हैं.

मुंगेर में 20 GNM की डिग्री फर्जी पकड़ी गयी

मुंगेर के सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी जीएनएम और एएनएम के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार परिचारिका निबंधन परिषद के निदेशक को भेजा गया था. जांच में मुंगेर जिले में कार्यरत 20 जीएनएम की डिग्री फर्जी पायी गयी है. जो तारापुर, संग्रामपुर और धरहरा में कार्यरत थी. वहीं सभी फर्जी जीएनएम की सूची संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा गया. जिनके द्वारा संबंधित प्रखंड के थाने में फर्जी जीएनएम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

ALSO READ: Video: भागलपुर में मौसम का जादू देखिए, घनघोर कोहरे के बीच गुरुवार को कुछ ऐसा दिखा नजारा…

इन GNM के खिलाफ दर्ज हुआ केस…

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कुल 7 जीएनएम पर धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि जीएनएम संगीता कुमारी, सरवेज आलम, सरिता कुमारी, अजीत कुमार मांझी, राहुल रंजन, पिंकी कुमारी तथा अर्चना कुमारी के विरूद्ध धरहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में कार्यरत जीएनएम रंजीत कुमार राम, सुजीत कुमार, मनीष भार्गव सहित एचडब्लूसी नवगाईं सीएचओ सोनी कुमारी की डिग्री फर्जी पायी है.

सदर अस्पताल की भी एक GNM फर्जी

वर्तमान में सदर अस्पताल मुंगेर में कार्यरत जीएनएम स्नेहलता की डिग्री भी फर्जी पायी गयी है. जिनके विरूद्ध संबंधित प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं तारापुर में भी कुल 7 जीएनएम की डिग्री फर्जी पायी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन