ePaper

बच्चे की साइकिल छीनने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 14 Aug 2024 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

बच्चे की साइकिल छीनने के विवाद में बुधवार को दो युवकों ने महादलित महिला की पिटाई कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तारापुर. बच्चे की साइकिल छीनने के विवाद में बुधवार को दो युवकों ने महादलित महिला की पिटाई कर जख्मी कर दिया. इस मामले में जख्मी महिला तारापुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी किरण देवी ने ग्रामीण टिंकु कुमार सिंह और ब्रजेश सिंह के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किरण ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र आयुष कुमार साइकिल लेकर दुकान गया था. ती टिंकू उससे साइकिल छिनने लगा. जब मेरे पुत्र ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी. पिटाई में मेरे पुत्र के नाक से खून निकलने लगा. तब मैं एवं मेरा छोटा पुत्र शिव कुमार दौड़ा और आयुष को बचाने लगा. तब ब्रजेश ने हमदोनों की भी पिटाई कर दी. इधर दूसरे पक्ष की गुड्डू प्रसाद की पत्नी रूपम कुमारी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि सरपंच के घर के निकट साइकिल से एक लड़का गिर गया था. मैं सिर्फ इतना कहा कि साइकिल चलाना नहीं आता है तो साइकिल बीच रोड पर क्यों चलाता है. इतने में डब्लू दास व उसकी वार्ड सदस्य पत्नी किरण देवी ने हरिजन होने का रौब दिखाकर पिटाई कर दी. जिससे मेरा सर फट गया. जब मुझे बचाने मेरी मां मंजू देवी आयी तो उसकी भी पिटाई कर दी. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं तारापुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन