16 घंटे अनिश्चित विलंब से चली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस

Updated at : 04 Jun 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मंगलवार को भी नई दिल्ली से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन लगभग 16 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन

जमालपुर. समर स्पेशल ट्रेनों का अनिश्चित लेट से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को भी नई दिल्ली से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन लगभग 16 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. जिसके कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया गया कि इस ट्रेन को नई दिल्ली से ही 6 घंटे 45 मिनट विलंब से रीशेड्यूल्ड टाइम पर रवाना किया गया था और इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे था. परंतु यह ट्रेन 16 घंटे विलंब से चलकर संध्या 19:08 बजे जमालपुर आई. इसके अतिरिक्त 03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 32 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय रविवार संध्या 16:42 बजे था. परंतु यह ट्रेन सोमवार की मध्य रात्रि 1:10 बजे जमालपुर पहुंची. बताया गया कि उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल के लगभग 37 घंटे विलंब से मालदा पहुंचने के कारण इस ट्रेन को लगभग 30 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. इसके अतिरिक्त कई अन्य ट्रेनों का भी विलंब परिचालन हुआ. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे के बजाय 10:20 बजे जमालपुर आई. जबकि 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस निर्धारित समय 9:20 बजे के बदले 10:41 बजे आई. वहीं 12368 डाउन आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:45 बजे के बजाय 11:40 बजे जमालपुर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन